Chamba: चम्बा में 75 नौकरियों का बड़ा मौका! 10वीं पास युवाओं के लिए कैंपस इंटरव्यू, बस ये शर्तें पूरी करनी होंगी

Date:

--Advertisement--

जिला चम्बा के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय चम्बा की ओर से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती अभियान के तहत सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 75 पद भरे जाएंगे, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार का बेहतर मौका मिलेगा।

यह भर्ती प्रक्रिया सिक्योरिटी एंड इंटैलिजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा आयोजित की जा रही है। चयनित उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही यह भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है और उनकी आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

जारी शेड्यूल के अनुसार 8 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय बालू (चम्बा), 9 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय सुंडला और 10 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय तीसा में सुबह 11 बजे से इंटरव्यू शुरू होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित स्थान और तिथि पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र साथ लेकर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र युवाओं से इस मौके का लाभ उठाने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम, भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और समर्पण का...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।