Kangra: धर्मशाला में ‘Farm to Fork’ का कमाल, अब किसानों से सीधे होटलों तक पहुंचेगा ताज़ा सामान

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के खनियारा स्थित राज्य होटल प्रबंधन संस्थान (SIHM) में शुक्रवार को “फार्म टू फोर्क” थीम पर एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें खेती से थाली तक भोजन की पूरी यात्रा को प्रदर्शित किया गया। यह इस थीम पर धर्मशाला में आयोजित दूसरी कड़ी थी, जिसने किसानों और होटल उद्योग के बीच सीधे संपर्क का रास्ता खोल दिया है।

इस कार्यक्रम में डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान और कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. राहुल धीमान विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों और संकाय सदस्यों ने आधुनिक पाक-कला तकनीकों का प्रदर्शन किया और स्थानीय उत्पादों से तैयार पर्यावरण अनुकूल व्यंजन पेश किए।

डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि यह पहल पर्यटन और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि होटल किचन में उपयोग होने वाली सामग्री सीधे किसानों से पहुंचे। इसकी शुरुआत कंडी स्थित एक निजी होटल से की गई है। कृषि विभाग ने प्रगतिशील किसानों की सूची पर्यटन विभाग को दी है, जिससे किसानों और होटलों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया गया है। इससे किसानों को अपने उत्पादों के बेहतर दाम मिलेंगे और होटलों को ताजा सामग्री आसानी से उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम का मुख्य संदेश “प्रकृति की समृद्धि से थाली की सुंदरता तक” रहा, जिसमें गुणवत्ता, ताजगी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया। कांगड़ा पर्यटन विभाग के उपनिदेशक और संस्थान के प्रधानाचार्य विनय धीमान ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार शेफ बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

वहीं कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर राहुल कटोच ने बताया कि धर्मशाला में यह दूसरा आयोजन है और इससे किसानों को बेहतर दाम मिलने की संभावना बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी किसानों के हित में NAM पोर्टल और APMC के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने व्यंजनों के स्वाद और प्रस्तुति की जमकर सराहना की। यह आयोजन केवल पाक-कला का उत्सव नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Kangra: राहुल गांधी के समर्थन में शाहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

कांगड़ा के शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Kangra: शाहपुर दशहरा में कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑडिशन; जानें तारीख और जगह, SDM डॉ. गणेश ठाकुर...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन मिनी सचिवालय शाहपुर के कमरा नंबर 115 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।