Himachal: एचपीयू का बड़ा एक्शन, नकल करते पकड़े गए 7 छात्रों के पेपर रद्द, सख्त चेतावनी जारी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं में नकल करने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय की परीक्षा अनुशासन समिति ने जांच पूरी करने के बाद 7 विद्यार्थियों को नकल का दोषी पाया है और उनके संबंधित विषयों के पेपर रद्द कर दिए हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा अनुशासन समिति ने बैठक कर सभी मामलों की विस्तार से जांच की। जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि इन छात्रों ने परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल किया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के अध्याय-4 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए उनके पेपर रद्द कर दिए गए।

जिन छात्रों पर यह कार्रवाई हुई है, वे विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों से जुड़े हैं। इनमें एमएससी (गणित), एमकॉम, बीसीए, एमए (हिंदी) और बीए एलएलबी जैसे कोर्स शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक इन छात्रों के अक्तूबर और नवम्बर 2025 सत्र की परीक्षाओं के संबंधित पेपर रद्द किए गए हैं।

इस कार्रवाई के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्रों को स्पष्ट संदेश दिया है कि परीक्षा की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी यदि कोई छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: सुक्खू सरकार के चार साल के जश्न पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- लोगों से सुविधाएं छीनकर करोड़ों रुपये क्यों फूंके जा रहे?

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के चार साल पूरे होने पर जश्न मनाने की तैयारियों की आलोचना की है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में लोगों से सुविधाएं छीनी जा रही हैं और करोड़ों रुपये जश्न पर खर्च किए जा रहे हैं।

Kangra: रैत स्कूल में संविधान दिवस पर दिखा विद्यार्थियों का हुनर, क्विज से लेकर भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान क्विज, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य शमशेर भारती ने विजेताओं को सम्मानित कर संविधान के मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश दिया।

Kangra: शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत दुकानों की चेकिंग, नियम तोड़ने वाले कुछ दुकानदारों के काटे चालान

शाहपुर में तंबाकू मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजारों में दुकानों का निरीक्षण किया। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के चालान किए गए और 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तंबाकू उत्पाद न बेचने की हिदायत दी गई।

Kangra: शाहपुर कॉलेज में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों का दिखा हुनर, नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिता में इन छात्राओं ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में संविधान दिवस पर नारा लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अंकिता, वंशिका सहित अन्य छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. विश्वजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व और नागरिक कर्तव्यों की जानकारी दी।