शाहपुर। भारतीय जनता पार्टी मंडल शाहपुर के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण आवासीय वर्ग का 15 मार्च को सामुदायिक भवन में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी वीरेंद्र ने किया, जबकि मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। मंडल के पालक एवं संयोजक सत्य प्रकाश सोनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में वक्ताओं ने पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की। संदीप शर्मा ने भाजपा के इतिहास, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम और आधुनिक आईटी व एआई युग में पार्टी के कार्यशैली पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री देवेंद्र कोहली ने कार्यकर्ताओं को कार्य विस्तार के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया, जबकि प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा ने पार्टी कार्य विस्तार के अनुभव साझा किए।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के संगठनात्मक नेता राकेश चौहान, जिला उपाध्यक्ष मनजीत और सतीश, जिला महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मोनी वाला, उपाध्यक्ष अरुणा प्रधान, मंडल उपाध्यक्ष जरासंध, मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता, महामंत्री पूजा और सीमा महाजन सहित संगठन के लगभग सभी प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण शिविर अगले दिन दोपहर तक संपन्न होगा।
कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक नीतियों और जनसम्पर्क के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण देकर उन्हें आगामी चुनावों और स्थानीय कार्यों के लिए तैयार किया जा रहा है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!