Himachal: HPTU ने जारी किए BTech, MBA समेत कई कोर्सों के रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) हमीरपुर के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिसंबर और जनवरी माह में आयोजित की गई स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। खास बात यह है कि ये परिणाम नियमित और री-अपीयर दोनों सैमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए जारी किए गए हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्नातक स्तर पर बीटेक के नियमित और री-अपीयर सैमेस्टर के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसके अलावा स्नातकोत्तर स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण कोर्सों के नतीजे जारी किए गए हैं।

जिन विषयों के परिणाम जारी किए गए हैं उनमें एम. फार्मेसी, एमए और एमएससी योग, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, एमटेक और एमबीए पर्यटन के नियमित और री-अपीयर सैमेस्टर शामिल हैं। इन परीक्षाओं में शामिल हुए विद्यार्थी अब अपना परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.himtu.ac.in/ पर लॉग इन कर सकते हैं। वहां उपलब्ध रिजल्ट सेक्शन में जाकर विद्यार्थी अपने रोल नंबर या अन्य आवश्यक जानकारी के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन! धर्मशाला और पालमपुर में चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत धर्मशाला और पालमपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 16.33 ग्राम चिट्टा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं।

दिल्ली-लेह HRTC बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद, बिलासपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने स्वारघाट में दिल्ली-लेह जा रही एचआरटीसी बस से 27.60 ग्राम चिट्टा बरामद कर हरियाणा और कुल्लू के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अंतरराज्यीय नशा नेटवर्क की जांच में जुटी है।