Himachal: हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास: राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार पहला स्थान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा मोचन बल (एचपी एसडीआरएफ) ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। टीम ने गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय सीएसएसआर प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 9 से 11 मार्च तक राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 8वीं बटालियन परिसर में आयोजित की गई थी।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 30 टीमों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हिमाचल प्रदेश की एसडीआरएफ टीम ने सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। खास बात यह रही कि हिमाचल की टीम ने लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता को जीतकर अपनी पेशेवर क्षमता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया।

इस बार टीम ने अपने पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। एचपी एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू टास्क को केवल 41 मिनट में पूरा कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि टीम की बेहतरीन तैयारी, तेजी और आपदा प्रबंधन में उनकी दक्षता को दर्शाती है। प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में हिमाचल प्रदेश की एसडीआरएफ टीम पहले स्थान पर रही, जबकि उत्तर प्रदेश स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स दूसरे और आंध्र प्रदेश स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स तीसरे स्थान पर रही।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में एसडीआरएफ के एसएसपी अर्जित सेन ठाकुर को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष आनंद भी मौजूद रहे। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर यह खिताब जीतकर हिमाचल प्रदेश की एसडीआरएफ टीम ने खुद को देश की सबसे सक्षम और भरोसेमंद आपदा राहत टीमों में शामिल कर लिया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बंदरेला में बनेगा परमार्थ इको विलेज, केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान; एक सप्ताह में लगेगा हैंडपंप

शाहपुर के बंदरेला गांव में विकसित हो रहे परमार्थ इको विलेज के कार्यक्रम में विधायक एवं मुख्य उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। उन्होंने परियोजना के लिए एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने की घोषणा की और जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए।

Kangra: शाहपुर के मनेई में शुरू हुआ ‘परमार्थ इको विलेज’ का सफर, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया भूमि पूजन; 1 लाख पौधे लगाने का...

कांगड़ा के मनेई (भद्रेला) में ‘परमार्थ इको विलेज’ का राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भूमि पूजन किया। वृंदा फाउंडेशन के इस प्रोजेक्ट में 200 कनाल भूमि प्रस्तावित है और 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक लाख पौधे लगाने के संकल्प की भी शुरुआत की गई।

Kangra: गगल के मांझी पुल पर दर्दनाक हादसा, बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचला; मौके पर मौत के बाद चक्का जाम

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगल के मांझी पुल में निजी बस की टक्कर से रछियालू निवासी 40 वर्षीय संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर हाईवे बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल के युवा विद्वान भानुज वशिष्ठ को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 4 नवंबर को दिल्ली में ‘संस्कृत भूषण’ से होंगे सम्मानित

हिमाचल के युवा संस्कृत विद्वान भानुज वशिष्ठ को संस्कृत भाषा और रामायण अध्ययन में योगदान के लिए 'संस्कृत भूषण सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। रामायण रिसर्च काउंसिल 4 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में समारोह आयोजित करेगी। इसी अवसर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म 'रामायण वार्ता' भी लॉन्च होगा।