Bilaspur: फोरलेन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से 500 ग्राम चरस बरामद; कुल्लू का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के घुमारवीं थाना क्षेत्र में पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बलोह-मल्यावर लिंक रोड के पास गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान निमत राम पुत्र डुगलू राम निवासी गांव नडाहरा, डाकघर रोपा, तहसील स्यांज जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को उप निरीक्षक सुशील कुमार अपनी टीम के साथ इलाके में नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 500 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना घुमारवीं में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी।

डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा नाकाबंदी और नियमित गश्त के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गहन जांच की जा रही है और यदि इसमें किसी और व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बंदरेला में बनेगा परमार्थ इको विलेज, केवल सिंह पठानिया ने किया बड़ा ऐलान; एक सप्ताह में लगेगा हैंडपंप

शाहपुर के बंदरेला गांव में विकसित हो रहे परमार्थ इको विलेज के कार्यक्रम में विधायक एवं मुख्य उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। उन्होंने परियोजना के लिए एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने की घोषणा की और जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए।

Kangra: शाहपुर के मनेई में शुरू हुआ ‘परमार्थ इको विलेज’ का सफर, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने किया भूमि पूजन; 1 लाख पौधे लगाने का...

कांगड़ा के मनेई (भद्रेला) में ‘परमार्थ इको विलेज’ का राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने भूमि पूजन किया। वृंदा फाउंडेशन के इस प्रोजेक्ट में 200 कनाल भूमि प्रस्तावित है और 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य है। पर्यावरण संरक्षण के लिए एक लाख पौधे लगाने के संकल्प की भी शुरुआत की गई।

Kangra: गगल के मांझी पुल पर दर्दनाक हादसा, बस ने स्कूटी सवार युवक को कुचला; मौके पर मौत के बाद चक्का जाम

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गगल के मांझी पुल में निजी बस की टक्कर से रछियालू निवासी 40 वर्षीय संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्का जाम कर हाईवे बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल के युवा विद्वान भानुज वशिष्ठ को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, 4 नवंबर को दिल्ली में ‘संस्कृत भूषण’ से होंगे सम्मानित

हिमाचल के युवा संस्कृत विद्वान भानुज वशिष्ठ को संस्कृत भाषा और रामायण अध्ययन में योगदान के लिए 'संस्कृत भूषण सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। रामायण रिसर्च काउंसिल 4 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में समारोह आयोजित करेगी। इसी अवसर पर डिजिटल प्लेटफॉर्म 'रामायण वार्ता' भी लॉन्च होगा।