Shimla: रविवार ने बचा ली 26 मासूमों की जान: ठियोग में खनन के दौरान विशाल पत्थर स्कूल और आंगनबाड़ी पर गिरा, इमारतें हुईं तबाह

Date:

--Advertisement--

शिमला जिले के ठियोग क्षेत्र की क्यार पंचायत के नमाना वार्ड में रविवार को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। गनीमत सिर्फ इतनी रही कि उस दिन रविवार था और स्कूल बंद था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। खनन कार्य के दौरान एक विशाल पत्थर अनियंत्रित होकर सीधे राजकीय प्राथमिक पाठशाला और साथ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में जा गिरा, जिससे दोनों इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।

जानकारी के अनुसार नमाना में स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला और आंगनबाड़ी केंद्र के ठीक बगल में खनन का कार्य चल रहा था। रविवार को खुदाई के दौरान अचानक एक बड़ा पत्थर ढलान से लुढ़कता हुआ स्कूल परिसर में आ गया। पत्थर की चपेट में आने से आंगनबाड़ी केंद्र का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि प्राथमिक स्कूल की इमारत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि यदि यह घटना कार्यदिवस पर होती, तो स्कूल में मौजूद करीब 26 बच्चों और स्टाफ की जान खतरे में पड़ सकती थी।

सोमवार को जब स्कूल खुला और अभिभावकों व स्थानीय लोगों ने यह दृश्य देखा, तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और स्थानीय महिलाओं ने ठेकेदार से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए खनन कार्य तुरंत बंद करने की मांग की। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मियों ने काम रोकने से इनकार कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। मामला बढ़ते देख इसे प्रशासन के संज्ञान में लाया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ठियोग शशांक गुप्ता ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार और पुलिस टीम को मौके पर भेजा। प्रशासन ने खनन कार्य को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही जिला खनन अधिकारी शिमला को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौके का निरीक्षण कर यह जांच करें कि खनन कार्य वैध था या नहीं और क्या सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था।

इसके अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी और शिक्षा विभाग को भी निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएं। प्रशासन के सख्त रुख के बाद संबंधित ठेकेदार ने अगले 10 दिनों के भीतर क्षतिग्रस्त स्कूल और आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत कराने और हुए नुकसान की भरपाई करने का लिखित आश्वासन दिया है। एसडीएम ने साफ चेतावनी दी है कि यदि आदेशों का उल्लंघन किया गया, तो संबंधित पक्षों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

टोल प्लाजा बंद, फिर भी HRTC बसों में वसूला जा रहा ₹5 टोल टैक्स! टिकट से खुला बड़ा मामला

टकोली टोल प्लाजा अगस्त 2025 से बंद होने के बावजूद एचआरटीसी बसों के टिकटों में यात्रियों से ₹5 टोल टैक्स वसूले जाने का मामला सामने आया है। निगम ने इसे ईटीएम सॉफ्टवेयर की तकनीकी समस्या बताया है।

ऊना में बड़ा हादसा टला! HRTC बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर, छात्रा घायल, डिवाइडर कट पर उठे सवाल

ऊना-नंगल मुख्य मार्ग पर चताड़ा मोड़ के पास एचआरटीसी बस और स्कूल टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर में एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने खतरनाक डिवाइडर कट को बंद करने की मांग उठाई है।

Kangra: शाहपुर की टूटी सड़कों को मिलेगी नई जिंदगी! NDRF से PWD को मिला ₹1 करोड़, जल्द शुरू होंगे मरम्मत कार्य

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर डिवीजन में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए NDRF के तहत HP PWD को ₹1 करोड़ की राशि जारी की गई है। विभाग को जल्द मरम्मत और बहाली कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Kangra: पालमपुर में चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार, 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

पालमपुर में कांगड़ा पुलिस ने एंटी-चिट्टा अभियान के तहत 3.71 ग्राम हेरोइन और ₹6,000 नकदी बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।