Himachal: हिमाचल के बेटे ने किया कमाल, बिलासपुर के अनुराग चंदेल बने सेना में लैफ्टिनेंट; कारगिल में वीरता दिखाने वाली रेजीमेंट में मिली तैनाती

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के युवाओं का सेना के प्रति जज्बा एक बार फिर सामने आया है। जिला बिलासपुर के झंडूता तहसील के भटेड़ फला गांव के रहने वाले अनुराग चंदेल ने भारतीय सेना में लैफ्टिनेंट बनकर प्रदेश और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अनुराग ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया और अब वह आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं।

अनुराग चंदेल का परिवार पहले से ही अनुशासन और जनसेवा से जुड़ा हुआ है। उनके माता और पिता दोनों हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी माता पदमा चंदेल वर्तमान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडी में निरीक्षक/हेड क्लर्क के पद पर तैनात हैं, जबकि उनके पिता आनंद किशोर चंदेल जिला मंडी में ही सीआईडी यूनिट प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है कि उनका बेटा अब देश की सीमाओं पर रक्षा करेगा।

अनुराग की प्रारंभिक शिक्षा मंडी के एक निजी स्कूल से हुई। बचपन से ही अनुशासित माहौल में पले-बढ़े अनुराग ने आगे की पढ़ाई के लिए सैनिक स्कूल में दाखिला लिया और वहीं से उन्होंने 12वीं कक्षा पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वह चंडीगढ़ गए और एसडी कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। आगे उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई शुरू की, लेकिन उनका असली लक्ष्य देश सेवा करना था।

अपनी कड़ी मेहनत और मजबूत इरादों के दम पर अनुराग ने पिछले साल कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेज यानी सीडीएस की परीक्षा पास कर ली। इसके बाद उन्होंने एक साल का कठिन सैन्य प्रशिक्षण पूरा किया और अब पासआउट होकर भारतीय सेना में अधिकारी बन गए हैं।

लैफ्टिनेंट अनुराग चंदेल को भारतीय सेना की प्रतिष्ठित 96 फील्ड रेजीमेंट में तैनाती मिली है। यह वही रेजीमेंट है जिसने 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अदम्य साहस का परिचय देते हुए भारतीय सेना को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अनुराग की इस उपलब्धि से उनके गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

Kangra: टांडा अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरी 27 वर्षीय युवती, जहरीला पदार्थ खाने के बाद चल रहा था इलाज; मौके पर मौत

कांगड़ा के टांडा अस्पताल में जहरीला पदार्थ खाने के बाद उपचाराधीन 27 वर्षीय युवती की चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ITI दौलतपुर कैंपस इंटरव्यू में 270 युवाओं का चयन, 1800 अभ्यर्थियों ने आजमाया मौका; अशोक लीलैंड में नौकरी का रास्ता साफ

आईटीआई दौलतपुर में अशोक लीलैंड (हिंदुजा ग्रुप) यूएई एलएलसी के दो दिवसीय कैंपस इंटरव्यू में 270 युवाओं का चयन हुआ। भर्ती प्रक्रिया में करीब 1800 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे।