Kangra: शाहपुर में रंगों की धूम, विधायक केवल सिंह पठानिया ने क्षेत्रवासियों संग मनाई भव्य होली

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 4 मार्च। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में होली का पर्व इस बार खास उत्साह के साथ मनाया गया। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत स्थित अपने आवास पर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों, महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों, कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और अपने परिवार के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगोत्सव का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए। उन्होंने कामना की कि समाज में आपसी सहयोग, स्नेह और भाईचारा हमेशा बना रहे और शाहपुर के लिए यह त्योहार सुख-शांति और समृद्धि का संदेश लेकर आए।

कार्यक्रम के दौरान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए लोगों ने विधायक को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। वहीं उन्होंने भी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और सभी के साथ मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। पारंपरिक गीत-संगीत और आपसी मेल-मिलाप ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी डॉ. सुनंदा पठानिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ब्लॉक महिला कांग्रेस प्रधान नीना ठाकुर, रीना पठानिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, शशि मेहता, सरिता सैनी, पुष्पा जरयाल, अनीता, महिला कांग्रेस की अन्य पदाधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।