Himachal: भड़ोली में व्यास नदी बनी मौत का जाल, नहाने उतरे 4 युवक डूबे… 3 बचाए गए, एक अब भी लापता

Date:

--Advertisement--

जिला हमीरपुर और कांगड़ा की सीमा पर स्थित भड़ोली के पास व्यास नदी में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने उतरे चार युवक अचानक गहरे पानी में फंस गए। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन एक युवक का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों युवक रविवार को भड़ोली के समीप व्यास नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसके तीन साथी भी तेज बहाव में फंस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनते ही तुरंत राहत कार्य शुरू किया। ट्यूब और अन्य साधनों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन चौथा युवक पानी के तेज बहाव में ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती तौर पर ग्रामीणों ने ही युवक को खोजने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और तलाशी अभियान शुरू किया। नादौन और ज्वालाजी पुलिस के जवान भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि नदी का जलस्तर और तेज बहाव राहत कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ है। लापता युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था। इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास जाने से बचें। अधिकारियों का कहना है कि नदियों में जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है और पानी की गहराई का सही अनुमान लगाना मुश्किल होता है, इसलिए किसी भी तरह का जोखिम न लें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।