Solan: बद्दी गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ताओं की तलाश जारी

Date:

--Advertisement--

उपमंडल बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित कुमार पुत्र संत राम निवासी मखनूमाजरा बद्दी और डेविड ठाकुर पुत्र धर्मपाल निवासी मखनूमाजरा के रूप में हुई है। जांच के दौरान दोनों की इस मामले में संलिप्तता सामने आई है, जबकि अन्य मुख्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीद गवाहों के बयान और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच विशेष टीमें गठित की हैं। इन टीमों में साइबर टीम, सीसीटीवी टीम, एक्स-सैल और थाना स्तर की दो अलग-अलग टीमें शामिल हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

इस हमले में मखनूमाजरा निवासी बलबीर चौधरी उर्फ बल्लू गंभीर रूप से घायल हुए थे। उन्हें तीन स्थानों पर गोलियां लगी थीं। घायल को तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी पीठ, टांग और साइन के पास से गोलियां निकाल दी हैं। फिलहाल उन्हें खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।