Himachal: महाशिवरात्रि मेले से 12 अजगर ले गई पंजाब की संस्था, बिना अनुमति कार्रवाई पर वन विभाग सख्त, जांच शुरू

Date:

--Advertisement--

महाशिवरात्रि मेले के दौरान शिवबाड़ी में हुई एक घटना ने वन विभाग को सख्त रुख अपनाने पर मजबूर कर दिया है। मेले में आए सपेरों से करीब 12 अजगर लेकर पंजाब ले जाने वाली एक संस्था अब जांच के घेरे में है। आरोप है कि संस्था के सदस्यों ने बिना वन विभाग या पुलिस को सूचित किए अजगरों को अपने साथ ले जाने की कार्रवाई की। इस मामले को वन मंडल अधिकारी ने गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दे दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवबाड़ी में आयोजित मेले में बाहर से आए सपेरे अपने साथ अजगर और सांप लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान होशियारपुर की एक संस्था के सदस्य वहां पहुंचे और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का हवाला देते हुए सपेरों से करीब 12 अजगर अपने कब्जे में ले लिए। संस्था के सदस्यों ने दावा किया कि वे इन अजगरों को सुरक्षित जंगल में छोड़ने के लिए ले जा रहे हैं। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान न तो स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और न ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली। वन मंडल अधिकारी सुशील राणा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून की मदद कर सकता है, लेकिन कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। यदि संस्था को किसी के पास वन्य जीव अवैध रूप से रखे होने की जानकारी थी, तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से असली दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने का मौका भी चूक गया।

मामले की जांच का जिम्मा रेंज ऑफिसर राहुल ठाकुर को सौंपा गया है, जिन्होंने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि संबंधित संस्था ने पंजाब के वाइल्ड लाइफ विंग से संपर्क किया था। इस संबंध में लिखित जानकारी मंगवाई गई है और अब संस्था के सदस्यों को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

इस बीच पंजाब वाइल्ड लाइफ विंग ने भी आपत्ति जताते हुए स्पष्ट किया है कि वन्य जीवों के रेस्क्यू, हैंडलिंग और स्थानांतरण जैसे कार्य संबंधित राज्य के वन विभाग की पूर्व अनुमति और अधिकृत निगरानी में ही किए जा सकते हैं। होशियारपुर की संस्था को जारी चेतावनी पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में किसी भी वन्य जीव मामले में स्वतंत्र रूप से हस्तक्षेप न किया जाए और किसी भी कार्रवाई से पहले संबंधित वन विभाग से अनुमति ली जाए। इस पूरे घटनाक्रम की अनुपालन रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश वन विभाग को भी भेज दी गई है, जिससे मामला अब औपचारिक विभागीय जांच के दायरे में आ गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।