Himachal: हिमाचल में खैर तस्करों पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, जंगल में रेड कर दो गिरफ्तार, तीन अंधेरे में फरार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के भरवाईं क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कटान माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ी की तस्करी कर रहे दो युवकों को मौके से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बधमाणा बीट के कुनैत रतिया जंगल में की गई, जहां विभाग की टीम ने छापेमारी कर तस्करी का भंडाफोड़ किया। हालांकि, इस दौरान तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

वन विभाग की यह कार्रवाई वन खंड अधिकारी उषा देवी के नेतृत्व में की गई। विभाग को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। जब अधिकारी जंगल में पहुंचे तो वहां पांच लोग आधुनिक कटर मशीन की मदद से खैर की लकड़ी काटकर एक ट्राले में लोड कर रहे थे। टीम को देखकर तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि दो को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

छापेमारी के दौरान वन विभाग ने अवैध खैर की लकड़ी से लदा एक ट्राला, दो आधुनिक कटर, कुल्हाड़ियां, गैंतियां और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार और प्रमोद कुमार निवासी फतेहपुर संजोई, घनारी के रूप में हुई है। विभाग ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और उनकी तलाश जारी है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जंगलों में अवैध कटान करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।