Shimla: शिमला आरटीओ की बड़ी कार्रवाई: निजी बस जब्त, यात्रियों की सुरक्षा को खतरा बताया

Date:

--Advertisement--

शिमला में आरटीओ ने यात्रियों की सुरक्षा और परिवहन नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाते हुए एक निजी बस को जब्त किया है। जब्त की गई बस को एचआरटीसी कार्यशाला में खड़ा किया गया है।

आरटीओ शिमला, विश्वमोहन देव चौहान ने बताया कि जांच के दौरान वाहन में कई गंभीर खामियां पाई गईं। बस का फिटनैस प्रमाण पत्र एक्सपायर था और उसके पास वैध परमिट भी नहीं था। इसके अलावा बस चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र नहीं था। जांच में यह भी सामने आया कि बस पर विशेष सड़क कर यानी रोड टैक्स वर्ष 2021 से लंबित था और इसे अपने निर्धारित परमिट मार्ग से बाहर चलाया जा रहा था।

चौहान ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी कर चलाया जा रहा यह वाहन यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता था। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जब्त वाहन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरटीओ ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं कोई वाहन बिना वैध दस्तावेज या असुरक्षित स्थिति में चलता नजर आए तो इसकी तुरंत सूचना आरटीओ कार्यालय को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।