Sirmaur: पांवटा साहिब में बच्चों की जान से खिलवाड़, बिना परमिट चल रही स्कूल वैन पर 45 हजार का चालान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल में स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां उत्तराखंड में पंजीकृत एक स्कूल वैन बिना वैध परमिट, टैक्स और जरूरी अनुमति के एक निजी स्कूल के बच्चों को लाने और ले जाने का काम कर रही थी। यह मामला तब सामने आया जब परिवहन विभाग की टीम ने मतरालियों के पास पट्टी नाथ सिंह क्षेत्र में जांच के दौरान इस वैन को रोका।

जांच के दौरान जब अधिकारियों ने वैन के दस्तावेजों की जांच की, तो पता चला कि वाहन बिना परमिट और टैक्स के अवैध रूप से अंतर्राज्यीय संचालन कर रहा था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूल वैन का 45 हजार रुपये का चालान किया। इसके साथ ही विभाग ने वैन का स्टेट परमिट और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) भी अपने कब्जे में ले लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को की गई थी, लेकिन अब तक चालान की राशि जमा नहीं करवाई गई है।

परिवहन विभाग ने इस मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि बिना अनुमति संचालित स्कूल वैन बच्चों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है और किसी भी समय दुर्घटना का कारण बन सकती है। विभाग ने साफ कहा कि नियमों की अनदेखी कर बच्चों की सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। बिना परमिट, टैक्स, फिटनेस और अन्य जरूरी दस्तावेजों के किसी भी स्कूल वैन को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस मामले की पुष्टि करते हुए आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने कहा कि बिना परमिट और टैक्स के स्कूल वैन का संचालन कानून का गंभीर उल्लंघन है। इसी के तहत संबंधित वाहन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है और उसका स्टेट परमिट व आरसी कब्जे में लिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और परिवहन विभाग ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखे हुए है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बीएड में प्रवेश का अवसर, द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रैत में रिक्त सीटों के लिए ऑन-स्पॉट काउंसलिंग, मैनेजमेंट कोटा में भी सीटें उपलब्ध

बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए द्रोणाचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में अवसर है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुछ सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों पर ऑन-स्पॉट ओपन ऑफलाइन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मैनेजमेंट कोटा में भी कुछ सीटें उपलब्ध हैं।

Kangra: हटवास में सावन और कांवड़ यात्रा समापन पर विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

हटवास में सावन माह और कांवड़ यात्रा के समापन पर सनातनी हिन्दू कमेटी और स्थानीय दुकानदारों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।