Bilaspur: बिलासपुर में चॉकलेट से निकला जिंदा कीड़ा, बच्चे को खिलाने से पहले खुला खौफनाक सच

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने नामी खाद्य कंपनियों के गुणवत्ता दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नौणी क्षेत्र के मंडी मानवा गांव में एक परिवार को उस समय बड़ा झटका लगा, जब बच्चे के लिए खरीदी गई चॉकलेट में जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ मिला।

जानकारी के अनुसार, भाखड़ा विस्थापित सभा के प्रधान रमेश चंद कौंडल ने अपने बच्चे शिवा के लिए स्थानीय दुकान से पांच रुपये की चॉकलेट खरीदी थी। जब उन्होंने बच्चे को चॉकलेट देने के लिए उसका पैकेट खोला, तो चॉकलेट की सतह पर एक जिंदा कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया। इतना ही नहीं, चॉकलेट पर कीड़े के अंडे भी मौजूद थे। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत बच्चे को चॉकलेट देने से रोक दिया।

परिजनों का कहना है कि यदि बच्चे ने गलती से इस दूषित चॉकलेट का सेवन कर लिया होता, तो उसकी सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता था। इस घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है और नामी ब्रांड के उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चॉकलेट के रैपर पर एक्सपायरी डेट मई 2026 दर्ज है, यानी उत्पाद अभी भी वैध अवधि में था। इसके बावजूद चॉकलेट के अंदर कीड़ा और उसके अंडे मिलना कंपनी के निर्माण और स्टोरेज सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

रमेश चंद कौंडल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दूषित चॉकलेट को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और खाद्य सुरक्षा विभाग से जांच की मांग करेंगे।

इस मामले पर खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि विभाग जल्द ही चॉकलेट के सैंपल भरेगा और जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।