Chamba: हिमाचल में दिल दहला देने वाला हादसा, गर्म पानी के टब में गिरने से 4 साल के मासूम की मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा घर में खेलते समय गर्म पानी से भरे टब में गिर गया था, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। इलाज के दौरान मंगलवार को पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह मामला सलूणी उपमंडल के आडपा गांव का है। घटना 21 जनवरी की बताई जा रही है। मृतक बच्चे की पहचान सुभाष कुमार के चार वर्षीय बेटे आरव के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक आरव घर में खेल रहा था, इसी दौरान वह अनजाने में गर्म पानी से भरे टब में गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया।

परिजन बच्चे को तुरंत किहार अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। बच्चे की हालत नाजुक होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही और आखिरकार मंगलवार को मासूम ने दम तोड़ दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर यह मामला एक साधारण हादसा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चे के पिता सुभाष कुमार और मां खेती-बाड़ी से जुड़े हुए हैं। मासूम की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया है और गांव में शोक का माहौल है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर अनुराग ठाकुर ने जताया दुख, तियारा पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बुधवार को वह तियारा स्थित उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना जताई। उन्होंने मेजर मनकोटिया के सैन्य, सामाजिक और राजनीतिक योगदान को याद किया।

Himachal Cabinet Decisions: हिमाचल में 14 हजार पद भरने को मंजूरी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और वन मित्रों का मानदेय भी बढ़ा; जानें कैबिनेट के बड़े...

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने करीब 14,000 पदों पर भर्ती को मंजूरी दी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 11,500 रुपये और वन मित्रों का 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बैठक में दूध प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, बोह घाटी के आपदा प्रभावितों को राहत देने और मछुआरों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।

Kangra: मनियाड़ा में जीप से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 135 पेटी शराब और 99 पेटी बीयर जब्त; चालक फरार

कांगड़ा जिले के मनियाड़ा स्थित मालनू वार्ड नंबर-5 में आबकारी एवं कराधान विभाग ने एक जीप से चंडीगढ़ की 135 पेटियां शराब, 30 खुली बोतलें और बीयर की 99 पेटियां बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।