Himachal: 12 फरवरी से हिमाचल में 108–102 एंबुलेंस सेवाएं ठप, कर्मचारियों ने किया प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। यह हड़ताल 12 फरवरी से शुरू होकर 17 फरवरी सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी। हड़ताल के दौरान प्रदेशभर में संचालित 293 एंबुलेंस सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

108 और 102 कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बालक राम और कांगड़ा जिला अध्यक्ष प्रशांत ने बताया कि एंबुलेंस कर्मचारियों की मुख्य मांग न्यूनतम वेतन लागू करने और लंबे समय से लंबित एरियर का भुगतान करने की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्षों से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2015 में उच्च न्यायालय ने एंबुलेंस कर्मियों को न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक वेतन देने के स्पष्ट आदेश जारी किए थे। बावजूद इसके, आज तक इन आदेशों का पूरी तरह से पालन नहीं किया गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि संबंधित एजेंसियां और प्रशासन लगातार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

कर्मियों ने सरकार और संबंधित एजेंसियों को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि यह हड़ताल मजबूरी में लिया गया कदम है और वे अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।