Himachal: बर्फबारी में जिंदगी की जंग जीती 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला, डोडरा क्वार से एयरलिफ्ट कर PGI चंडीगढ़ पहुंचाया गया मरीज

Date:

--Advertisement--

रविवार को भारी बर्फबारी के बीच हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार से एक 85 वर्षीय अधरंग पीड़ित महिला को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया। दुर्गम हालात और खराब मौसम के बावजूद यह रेस्क्यू ऑपरेशन प्रदेश सरकार के त्वरित प्रयासों से संभव हो सका, जिसके लिए भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई।

जानकारी के अनुसार, गांव कितरवाड़ी, तहसील डोडरा क्वार की रहने वाली 85 वर्षीय धर्मी पिछले करीब एक सप्ताह से अधरंग से पीड़ित थीं और उनकी हालत लगातार बिगड़ रही थी। 31 जनवरी को परिजनों ने एसडीएम डोडरा क्वार और नायब तहसीलदार के संज्ञान में मामला लाया। मरीज के बेटे जिया सेन ने प्रशासन से मां की जान बचाने के लिए एयरलिफ्ट की गुहार लगाई। इसके बाद जिला प्रशासन शिमला ने तुरंत प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर एयरफोर्स हेलीकॉप्टर से मरीज और तीमारदारों को ले जाने की सिफारिश की।

प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एयरफोर्स से संपर्क साधा। रविवार को दो हेलीकॉप्टर डोडरा क्वार भेजे गए। एक हेलीकॉप्टर में मरीज और एक तीमारदार को एयरलिफ्ट किया गया, जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर से मरीज के अन्य परिजनों को सुरक्षित निकाला गया। पहले मरीज को आईजीएमसी शिमला लाने की योजना थी, लेकिन शिमला में खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर की लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। इसके बाद प्रशासन ने मरीज को सीधे पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने का निर्णय लिया और दोनों हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ रवाना हुए।

जीएडी के संयुक्त सचिव अनिल मनकोटिया ने एयरलिफ्ट को लेकर एयरफोर्स प्रशासन से समन्वय स्थापित किया। वहीं पीजीआई में तैनात प्रदेश सरकार के अधिकारियों से भी लगातार संपर्क रखा गया। एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने पीजीआई में मरीज और परिजनों के लिए चेकअप और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं। पीजीआई में डिप्टी डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन पंकज राय और प्रशासनिक अधिकारी आशीष मरीज के इलाज और जांच की निगरानी कर रहे हैं।

डीसी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि डोडरा क्वार के स्थानीय प्रशासन से मरीज की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा कि चांशल क्षेत्र में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के कारण मरीज को सड़क मार्ग से लाना संभव नहीं था, इसलिए एयरलिफ्ट ही एकमात्र विकल्प था। सरकार और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से मरीज को सुरक्षित पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचाया गया है, जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। प्रशासन के अधिकारी लगातार उनके संपर्क में हैं और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।