Chamba: 4 लेबर कोड के खिलाफ आंगनबाड़ी कर्मियों का बड़ा ऐलान, 12 फरवरी को प्रदेशव्यापी हड़ताल

Date:

--Advertisement--

आंगनबाड़ी वर्कर एवं हैल्पर यूनियन की जिला कमेटी की बैठक यूनियन अध्यक्ष सरोज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला महासचिव सीटू सुदेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष नरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष चम्पा, सचिव मीना कुमारी, वित्त सचिव रजनी शर्मा के अलावा आशा, बबली, बबिता, अंजू, तृप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने विशेष रूप से चार लेबर कोड, जिनमें वेतन संहिता, औद्योगिक संबंध संहिता, सामाजिक सुरक्षा संहिता और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थितियां संहिता शामिल हैं, को आंगनबाड़ी कर्मियों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया। वक्ताओं का कहना था कि इन कानूनों से आंगनबाड़ी वर्कर और हैल्पर पहले से ही असुरक्षित स्थिति में आ गए हैं।

यूनियन नेताओं ने मांग की कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार आंगनबाड़ी वर्कर और हैल्पर को ग्रैच्युटी का लाभ तुरंत दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर सम्मानजनक वेतन देने की भी मांग उठाई। बैठक में मानदेय, वेतन, पोषण ट्रैकर और अन्य लंबित मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के अंत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि चार लेबर कोड के विरोध और अपनी लंबित मांगों को लेकर 12 फरवरी को प्रदेशभर में आंगनबाड़ी वर्कर और हैल्पर हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।