Kangra: अनुशासन और मेहनत से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य, एसआरएम स्कूल के मंच से केवल सिंह पठानिया का बड़ा संदेश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के हारचक्कियाँ स्थित एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में ऊँचे लक्ष्य अनुशासन और कठिन परिश्रम से ही हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का बेहतर भविष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर निर्भर करता है और छात्र जीवन में परिश्रम की आदत डालने से इसका लाभ जीवन भर मिलता है।

केवल सिंह पठानिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अपने जीवन का लक्ष्य पहले से तय करना चाहिए और उसी के अनुसार पढ़ाई व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में एचआरटीसी की नई बसें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने एस.आर.एम. पब्लिक स्कूल के सभी विद्यार्थियों को स्कूल बैग देने और अप्रैल माह से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी स्कूलों के बच्चों को अपनी ओर से पानी की बोतलें उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के प्रबंध निदेशक ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। केवल सिंह पठानिया ने बच्चों की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

इससे पूर्व विधायक केवल सिंह पठानिया ने वन विभाग के विश्राम गृह लपियाणा का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के महान सपूत और देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा की जयंती पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान को याद किया। मेजर सोमनाथ शर्मा ने वर्ष 1947 के भारत-पाक युद्ध में श्रीनगर हवाई अड्डे की रक्षा करते हुए मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जस्वाल, डीएफओ धर्मशाला, तहसीलदार हारचक्कियाँ, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।