Bilaspur: बिलासपुर में देर रात गौशाला में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत कचौली के साईं कनेता गांव में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गौशाला में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरी गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता और तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

जानकारी के अनुसार, यह आगजनी सुरेश कुमार की गौशाला में हुई, जो पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग की खबर मिलते ही गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए गौशाला में बंधे सभी पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से गौशाला से सटे रिहायशी मकान को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक सड़क सुविधा न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी, जिससे आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस आगजनी की घटना में गौशाला के भीतर रखा चारा, लकड़ी और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने गांव तक सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई है, ताकि भविष्य में किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Kangra: राहुल गांधी के समर्थन में शाहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

कांगड़ा के शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Kangra: शाहपुर दशहरा में कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑडिशन; जानें तारीख और जगह, SDM डॉ. गणेश ठाकुर...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन मिनी सचिवालय शाहपुर के कमरा नंबर 115 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।