Himachal: 20 दिन बाद आई खुशखबरी: अमेरिकी हिरासत से रिहा हुए ‘मैरीनेरा’ के भारतीय चालक दल, पालमपुर के रक्षित चौहान ने परिवार से की बात

Date:

--Advertisement--

उत्तरी अटलांटिक महासागर में अमेरिकी तटरक्षक बल द्वारा हिरासत में लिए गए रूस के झंडे वाले तेल टैंकर ‘मैरीनेरा’ पर सवार सभी भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित रिहा कर दिया गया है। रिहा किए गए भारतीयों में हिमाचल प्रदेश के पालमपुर निवासी रक्षित चौहान भी शामिल हैं। इस खबर के सामने आते ही परिजनों ने राहत की सांस ली है।

करीब 20 दिनों की अनिश्चितता और मानसिक तनाव के बाद सोमवार शाम करीब आठ बजे रक्षित चौहान ने फोन पर अपने परिवार से बातचीत की। बेटे की आवाज सुनते ही परिवार भावुक हो गया। मर्चेंट नेवी में कार्यरत रक्षित ने इससे पहले सात जनवरी को अपने परिवार से आखिरी बार संपर्क किया था। उनके पिता रंजीत सिंह चौहान ने बताया कि बेटे ने जाते समय कहा था कि वह अत्यधिक ठंडे और सिग्नल-रहित इलाके में जा रहा है, जहां लगभग दो महीने तक संपर्क संभव नहीं होगा।

हालांकि आठ जनवरी को मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए जब जहाज को अमेरिकी अधिकारियों द्वारा जब्त किए जाने की खबर सामने आई तो पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। इसके बाद रक्षित की सुरक्षित रिहाई के लिए हिमाचल से लेकर दिल्ली तक लगातार प्रयास किए गए।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने यह मामला सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष उठाया, जिसके बाद इसे विदेश मंत्रालय तक पहुंचाया गया। कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा भी लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में रहे और परिवार को हर अपडेट देते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी हाल ही में रक्षित के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया था।

रंजीत सिंह चौहान और रक्षित के चाचा नरेंद्र चौहान ने बताया कि पहले भी चालक दल की रिहाई को लेकर कुछ खबरें सामने आई थीं, लेकिन बेटे से सीधे बातचीत होने के बाद ही परिवार को वास्तविक सुकून मिला। उन्होंने पुष्टि की कि अमेरिकी अधिकारियों ने न केवल जहाज, बल्कि उस पर सवार सभी चालक दल के सदस्यों को भी रिहा कर दिया है, जिससे लंबे इंतजार का अंत हो गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शाहपुर के लॉ विद्यार्थियों को मिली कानून की अहम जानकारी, फ्री लीगल एड से लेकर साइबर फ्रॉड तक समझाए अधिकार

हिमाचल इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज़, शाहपुर में निःशुल्क कानूनी सहायता पर अतिथि व्याख्यान आयोजित किया गया। अधिवक्ता नीलम जरियाल ने विद्यार्थियों को NALSA, SALSA, DLSA, साइबर फ्रॉड, हिट एंड रन और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।

टांडा मेडिकल कॉलेज के कथित स्टंट मामले में बढ़ी हलचल, जांच के दायरे में खरीद से लेकर मरीजों की फाइलें; पढ़ें पूरी खबर

टांडा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग में कथित स्टंट घोटाले की उच्च स्तरीय जांच तेज हो गई है। 74 फीसदी सस्ते एल-1 टेंडर और महंगे स्टंट से जुड़े रिकॉर्ड, मरीजों की मेडिकल फाइलें और बिलिंग दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

नालागढ़ के होटल में चल रहा था अवैध धंधा! पुलिस की अचानक दबिश, 2 महिलाओं को कराया सुरक्षित रेस्क्यू

नालागढ़ के सैणीमाजरा स्थित एक होटल में पुलिस ने कथित देह व्यापार के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जबकि होटल संचालक को पुलिस ने मौके से काबू कर मामला दर्ज किया है।

पहली पत्नी को पेंशन मिलने के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं, हाईकोर्ट ने किया स्पष्ट

Excerptहिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पारिवारिक पेंशन से जुड़े मामले में स्पष्ट किया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन का दावा नहीं कर सकती, यदि सरकारी कर्मचारी की मृत्यु के समय पहली पत्नी जीवित थी और उसे पेंशन मिलती रही थी।