कांगड़ा: सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वालों को मिलेगा नकद पुरस्कार

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों की सहायता के लिए नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने ‘गुड स्मार्टियन’ योजना की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य उन व्यक्तियों को पहचानना है जो सड़क हादसों के तुरंत बाद, यानी “गोल्डन आवर” के दौरान, पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाते हैं। जो लोग जल्दी मदद करेंगे, उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ ₹5,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Advertise Here – Contact for Advertisement

बीते शुक्रवार को एनआईसी सभागार में सड़क सुरक्षा और गुड स्मार्टियन योजना की समीक्षा बैठक के दौरान, विनय कुमार ने बताया कि कांगड़ा जिले से तीन व्यक्तियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार पाने वाले हैं: समकेड़ के सरदार निक्का सिंह, धमेटा के सुभाष चंद और आईमा के सुरेश कुमार, जिन्हें ₹5,000 और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि एक व्यक्ति को गुड स्मार्टियन के रूप में एक साल में अधिकतम पांच बार पुरस्कार मिल सकता है।

इसके अलावा, राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष 10 गुड स्मार्टियन को ₹1 लाख का पुरस्कार भी दिया जाएगा। योजना के अनुसार, स्थानीय पुलिस और डॉक्टर गुड स्मार्टियन के विवरण की पुष्टि करेंगे, और फिर वे एक निर्धारित फॉर्म भरकर जिला स्तरीय मूल्यांकन समिति को भेजेंगे। यह समिति, जिसे जिलाधीश द्वारा स्थापित किया गया है, पुरस्कार की अनुशंसा करेगी। बैठक की कार्यवाही का संचालन आरटीओ और समिति के सचिव प्रदीप कुमार ने किया। बैठक में पुलिस, स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना जनसंपर्क विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत बाईपास पर सर्विस लेन की मांग ने पकड़ा जोर, 4 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा; कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज...

रैत बाईपास पर सर्विस लेन निर्माण की मांग NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के सामने रखी गई। इससे रैत, बसनूर और नौशहरा की 4,000 से अधिक आबादी को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के बाद अब फोरलेन ने बढ़ाई प्रभावित परिवारों की चिंता, नए घर भी उजड़ने का डर; 8 पंचायतों ने PM...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित 8 पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों ने फोरलेन की प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। नए मकान बना चुके विस्थापित परिवारों को दोबारा उजड़ने का डर सता रहा है।

Kangra: कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में शानदार प्रदर्शन, डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिया 1 सप्ताह का अल्टीमेटम;...

धर्मशाला में दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सांसद निधि के लंबित कार्यों की स्थिति एक सप्ताह में स्पष्ट करने के निर्देश दिए। कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। 15 दिन बाद फिर विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

LPG रिफिल बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगली बुकिंग का मौका; ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

कुल्लू में घरेलू एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियम बदल गए हैं। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता पिछली रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी के 25 दिन बाद अगली रिफिल बुक कर सकेंगे।