Mandi: मंडी में नशे पर बड़ा वार, दो अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में चिट्टा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

जिला मंडी में नशे के खिलाफ पुलिस ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। बल्ह और धनोटू थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पहला मामला पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत सामने आया है। पुलिस टीम नेरचौक क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसके भीतर से 74.80 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही कार चालक अब्दुल मोमिन पुत्र मोहम्मद अली, निवासी गांव डीनक, डाकघर कनैड, तहसील सुंदरनगर को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में एसटीएफ सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने धनोटू थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी अक्षय पुत्र कृष्ण चंद, निवासी डाकघर जुगाहन, तहसील सुंदरनगर के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामलों की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में अभियोग पंजीकृत कर लिए गए हैं। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की मुहिम आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल के दूरदराज इलाकों में विज्ञान की नई उड़ान, लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल केंद्र की तैयारी

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर हिमाचल के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने से जुड़े कई प्रस्ताव रखे। लाहौल-स्पीति और पांगी में खगोल विज्ञान केंद्र, स्कूलों में विज्ञान संग्रहालय और हर पंचायत में स्वचालित वर्षामापी यंत्र की मांग प्रमुख रही।

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को मिली बड़ी रफ्तार, 2 महीने में तैयार होगी रिपोर्ट; शिमला एयरपोर्ट पर भी बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री से मुलाकात कर कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार, शिमला एयरपोर्ट से नियमित उड़ानों और हिमाचल में हेलीपोर्ट नेटवर्क को मजबूत करने पर चर्चा की। कांगड़ा एयरपोर्ट की टेक्नो-इकोनॉमिक फीजिबिलिटी रिपोर्ट दो महीने में तैयार होगी।

हिमाचल के अनुराग ठाकुर को सांसद रत्न अवॉर्ड, अध्यक्षता वाली संसदीय समिति को भी मिला संसद रत्न सम्मान

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर को उत्कृष्ट संसदीय योगदान के लिए सांसद रत्न अवॉर्ड मिला है। उनकी अध्यक्षता वाली कोयला, खान और इस्पात संबंधी संसदीय स्थायी समिति को भी संसद रत्न पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया।

हिमाचल के 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, SAP-ERP और ISU Billing System की होगी पूरी समीक्षा

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड SAP-ERP और ISU Billing System की पूरी समीक्षा करेगा। करीब 28 लाख बिजली उपभोक्ताओं की मासिक बिलिंग इसी सिस्टम से होती है। बोर्ड मौजूदा सिस्टम को अपग्रेड करने या नया ERP प्लेटफॉर्म लागू करने पर विशेषज्ञ एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर फैसला करेगा।