Solan: दुकान में चोरी करने वाली महिला आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, सीसीटीवी से खुला पूरा राज

Date:

--Advertisement--

सोलन जिले के दाड़लाघाट पुलिस थाना क्षेत्र में एक दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले की गहन जांच के बाद एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुस्कान निवासी कुल्लू के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने बिलासपुर से दबोचा है।

जानकारी के अनुसार दाड़लाघाट निवासी अमरदीप ने 1 अक्टूबर को पुलिस थाना दाड़लाघाट में शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उनकी ‘फैशन प्वाइंट’ नाम से दुकान है। 30 सितंबर की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे, लेकिन अगली सुबह 1 अक्टूबर को जब उन्होंने दुकान खोली तो साइड का शीशा टूटा हुआ पाया। जांच करने पर गल्ले से नकदी और नोटों के हार गायब मिले। चोरी किए गए सामान की कुल कीमत करीब 20 से 25 हजार रुपये आंकी गई थी।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज में एक महिला दुकान के अंदर चोरी करती हुई साफ दिखाई दी, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने 19 जनवरी को आरोपी महिला मुस्कान को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 67वीं अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का आगाज, 429 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में बड़ा इजाफा

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के 429 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने खेल अधोसंरचना और पदक विजेताओं की बढ़ी पुरस्कार राशि को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

सिरमौर में चिट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.82 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

सिरमौर के दाड़ो देवरिया में डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के मटक माजरी स्कूल की बदहाली, एक कमरे में पहली से पांचवीं तक की 5 कक्षाएं; 17 साल में 30 से घटकर...

पांवटा साहिब के मटक माजरी प्राथमिक स्कूल में 17 साल बाद भी भवन नहीं बन पाया है। पहली से पांचवीं तक की पांचों कक्षाएं एक ही कमरे में चल रही हैं और 2009 में 30 से शुरू हुई छात्रों की संख्या अब 11 रह गई है।

हमीरपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में चपरासी महिला गिरफ्तार

हमीरपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।