Kangra: बैजनाथ के महाकाल को मिली बड़ी सौगात, नए उप डाकघर का शुभारंभ, बदला कई गांवों का पिन कोड

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ के महाकाल क्षेत्र में आज उप डाकघर की शुरुआत कर दी गई, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है। उप डाकघर का विधिवत शुभारंभ एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने किया। इस अवसर पर निरीक्षक डाक बैजनाथ इशांत, प्रणाली प्रबंधक विनय पालमपुर, डाक विभाग के अन्य कर्मचारी, ग्राम पंचायत प्रधान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

उप डाकघर के शुरू होने से अब महाकाल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्पीड पोस्ट, पार्सल सेवा, डाक जीवन बीमा, बचत योजनाएं और डिजिटल भुगतान जैसी सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को अब दूर स्थित डाकघरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय की भी बचत होगी।

इस उप डाकघर के खुलने से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। डाकघर की एफडी और आरडी एजेंसी के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को भी आय के बेहतर साधन मिल सकेंगे, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

उप डाकघर स्थापित होने के साथ ही महाकाल और इसके अंतर्गत आने वाले शाखा डाकघर बही, नौहरा, ठारा, नगेहड़ और खोपा का नया पिन कोड 176126 निर्धारित कर दिया गया है। इस बदलाव से डाक सेवाएं और अधिक सुचारू रूप से संचालित की जा सकेंगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।