‘अस्मिता’ पत्रिका का भव्य विमोचन, भारतीय ज्ञान परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने की बड़ी पहल

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के स्वामी विवेकानन्द सभागार में त्रि-भाषी पत्रिका ‘अस्मिता’ का भव्य विमोचन किया गया। यह आयोजन उस विचार से प्रेरित रहा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पढ़ने और ज्ञान से ही राष्ट्र आगे बढ़ता है।

पत्रिका का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक और अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुन्द पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। ग्लोबल संस्कृत फोरम और विदुषी समूह द्वारा प्रकाशित यह पत्रिका संस्कृत, हिंदी और अंग्रेज़ी तीनों भाषाओं में भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बनेगी।

‘अस्मिता’ पत्रिका की परिकल्पना और संपादन प्रधान संपादक डॉ. राजेश कुमार मिश्रा की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। पत्रिका का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और ज्ञान-विज्ञान को सरल और प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. निधि वेदरत्न, श्रीमती ज्योत्स्ना जी बंसल, डॉ. प्रियंका मडिया, डॉ. संगीता शर्मा और डॉ. नीरजा शर्मा का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। पत्रिका के इस अंक में सुश्री शिखा मंकोटिया ने पैनल लेखिका के रूप में ‘गर्भाधान संस्कार और गर्भ संस्कार’ विषय पर शोधपरक लेख प्रस्तुत कर अकादमिक स्तर को और सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण संस्कार वाहिनी यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी किया गया, जिससे देश-विदेश के दर्शक इस विमोचन समारोह से जुड़ सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 67वीं अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का आगाज, 429 खिलाड़ी दिखाएंगे दम; पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में बड़ा इजाफा

धर्मशाला में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 12 जिलों और तीन खेल छात्रावासों के 429 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने खेल अधोसंरचना और पदक विजेताओं की बढ़ी पुरस्कार राशि को लेकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

सिरमौर में चिट्टे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.82 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

सिरमौर के दाड़ो देवरिया में डिटैक्शन सैल राजगढ़ की टीम ने 9.82 ग्राम चिट्टा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के मटक माजरी स्कूल की बदहाली, एक कमरे में पहली से पांचवीं तक की 5 कक्षाएं; 17 साल में 30 से घटकर...

पांवटा साहिब के मटक माजरी प्राथमिक स्कूल में 17 साल बाद भी भवन नहीं बन पाया है। पहली से पांचवीं तक की पांचों कक्षाएं एक ही कमरे में चल रही हैं और 2009 में 30 से शुरू हुई छात्रों की संख्या अब 11 रह गई है।

हमीरपुर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी का आरोप, बैंक में चपरासी महिला गिरफ्तार

हमीरपुर में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 20 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत है और उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए थे।