Chamba: चंबा में युवक रहस्यमयी ढंग से लापता, ऑडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चिंता

Date:

--Advertisement--

जिला चंबा के चुराह उपमंडल के तहत पुलिस थाना तीसा क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक की गुमशुदगी का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव करातोट, ग्राम पंचायत विहाली निवासी काली ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनका बेटा नजीर मोहम्मद 12 जनवरी से लापता है। परिजनों का आरोप है कि एक व्यक्ति द्वारा मानसिक रूप से परेशान किए जाने के बाद युवक अचानक गायब हो गया।

शिकायत के अनुसार नजीर मोहम्मद गांव में ही अपनी दुकान चलाता था। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में नजीर और अपनी आपसी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल कर दी। जब नजीर ने यह रिकॉर्डिंग ग्रुप में देखी और सुनी, तो वह काफी मानसिक तनाव में आ गया।

परिजनों ने बताया कि इसके बाद नजीर ने पंजाब में रह रहे अपने बड़े भाई मजीद से फोन पर इस बारे में बातचीत की। उस बातचीत के बाद से ही नजीर का कोई पता नहीं चला। जब रात में परिजनों ने उसे फोन किया तो उसका मोबाइल नंबर बंद मिला।

युवक की माता ने पुलिस को दी शिकायत में मांग की है कि जिस व्यक्ति ने ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल की है, उससे पूछताछ की जाए, क्योंकि उसी घटना के बाद उनका बेटा लापता हुआ है। परिजनों ने यह भी बताया कि नजीर की जैकेट पावर हाउस के पास जीरो प्वाइंट पर मिली है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

तीसा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस लापता युवक के मोबाइल फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाल रही है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और युवक की तलाश जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

Kangra: कांगड़ा पुलिस का एंटी-चिट्टा अभियान जारी, रेलवे ओवरब्रिज के पास दो युवक गिरफ्तार; 2.36 ग्राम हेरोइन बरामद

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने समेला रेलवे ओवरब्रिज के पास कार्रवाई करते हुए 2.36 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।