Kangra: रात के अंधेरे में वन माफिया पर शिकंजा, देहरा में खैर की लकड़ी ले जाती गाड़ी पकड़ी गई

Date:

--Advertisement--

देहरा वन मंडल के अंतर्गत पिरसलुही ब्लॉक में वन विभाग ने रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग की टीम ने भरांता बीट के अंतर्गत एनएच के समीप कालोहा रक्कड़ क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका। यह कार्रवाई रात्रि नाके और समूह गश्त के दौरान की गई।

जांच के दौरान वाहन संख्या HP-55A-9807 की तलाशी ली गई, जिसमें खैर प्रजाति की लकड़ी का अवैध परिवहन पाया गया। जब वन विभाग की टीम ने वाहन चालक से लकड़ी से संबंधित वैध परमिट या ट्रांजिट पास मांगा तो वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

वन विभाग ने मौके पर ही नियमानुसार वाहन और अवैध रूप से ले जाई जा रही खैर की लकड़ी को जब्त कर लिया। मामले में भारतीय वन अधिनियम और संबंधित वन नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटान और लकड़ी के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ सख्त निगरानी और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस तरह की कार्रवाइयों से वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

कुल्लू में सरकारी नौकरी का मौका, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 पदों पर भर्ती; 9 अक्टूबर तक करें आवेदन

कुल्लू के आनी में जल शक्ति विभाग ने पैरा कुक और पैरा हेल्पर के 2 अनारक्षित पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पैरा कुक को 9,000 और पैरा हेल्पर को 5,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा आरोपी का हाईवोल्टेज फरार होने का प्रयास, दूसरी मंजिल से लगाई छलांग; डेढ़ घंटे बाद बस अड्डे के पास पकड़ा...

बिलासपुर कोर्ट में चिट्टा मामले के एक आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर फरार होने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे के सर्च अभियान और ड्रोन की मदद के बाद आरोपी को बस अड्डे के पास से पकड़ लिया गया।

सिरमौर में बड़ा हादसा, 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलटा; NH-707 पर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही बंद

सिरमौर के एनएच-707 पांवटा साहिब-शिलाई मार्ग पर हेवना के समीप 14 हजार लीटर पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया। पेट्रोल रिसने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर बसों और भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, जबकि छोटी गाड़ियों को नियंत्रित तरीके से निकाला गया।

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स का आगाज, 45 स्कूलों के 690 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम; मलेंद्र राजन ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हो गया है। 45 स्कूलों के 690 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। विधायक मलेंद्र राजन ने उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों को खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।