Chamba: मनरेगा घोटाले से हिली चम्बा की पंचायत, प्रधान समेत 8 पदाधिकारी सस्पेंड, 64 लाख के दुरुपयोग का आरोप

Date:

--Advertisement--

जिला चम्बा के विकास खंड तीसा की ग्राम पंचायत सनवाल में सामने आए बड़े भ्रष्टाचार के मामले ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्रशासन ने कड़ा कदम उठाते हुए पंचायत प्रधान मोहन लाल, उपप्रधान और 6 वार्ड सदस्यों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में उपायुक्त चम्बा मुकेश रेप्सवाल ने आधिकारिक आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत में मनरेगा मद के तहत किए गए कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितताओं के चलते की गई है।

जानकारी के अनुसार मनरेगा के अंतर्गत पौधारोपण परियोजना के नाम पर करीब 64,03,560 रुपए की राशि के दुरुपयोग के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। एसडीएम चुराह द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि सरकारी धन का उपयोग नियमों को दरकिनार कर किया गया। जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि कार्यों में गंभीर स्तर की धांधली हुई है।

उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल ने अपने आदेश में सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि प्रधान और अन्य पदाधिकारी अपने पदों पर बने रहते हैं, तो हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 के तहत चल रही जांच प्रभावित हो सकती है। साथ ही साक्ष्यों को नष्ट करने और सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की आशंका भी बनी हुई है। इन्हीं कारणों के चलते प्रधान, उपप्रधान और 6 वार्ड सदस्यों को निलंबित करने का फैसला लिया गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पुलिस हिरासत से फरार NDPS आरोपी पंजाब में पकड़ा गया, दो दिन बाद बलौंगी से गिरफ्तारी; बैजनाथ थाने में दर्ज है मामला

पुलिस हिरासत से फरार हुए NDPS आरोपी आर्यन देव उर्फ रेम्बो को जिला कांगड़ा पुलिस ने दो दिन बाद पंजाब के बलौंगी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत मामला दर्ज है।

Kangra: चंबी में बाइक के साथ खड़े थे दो युवक, तलाशी में निकली 406 ग्राम चरस; शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

शाहपुर पुलिस ने चंबी के रैहलू रोड पर गश्त के दौरान दो युवकों से 406 ग्राम चरस बरामद की। दोनों आरोपी धनोटू के रहने वाले हैं और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहड़ू में महिला के कब्जे से 5 ग्राम चिट्टा बरामद, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई; 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

रोहड़ू में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक महिला की तलाशी लेकर उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। आरोपी नवीनलता के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

155 सरकारी CBSE स्कूलों की बदलेगी पहचान, हरी यूनिफॉर्म से लेकर Olive Green भवन तक सब फाइनल; जानें क्या-क्या हुआ तय

हिमाचल प्रदेश के 155 सरकारी सीबीएसई स्कूलों की नई पहचान तय हो गई है। विद्यार्थियों के लिए हरे रंग की थीम वाली यूनिफॉर्म, शिक्षकों के लिए अलग ड्रेस कोड और स्कूल भवनों के लिए Olive Green व Sand Beige रंग निर्धारित किए गए हैं।