Chamba: चम्बा में रफ्तार का कहर: बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपा दिया है। बुधवार देर रात चम्बा-तीसा मुख्य मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। इस हादसे ने एक ही झटके में तीन परिवारों के घरों में मातम पसरा दिया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक बोलेरो कैंपर (HP 73A-6397) चम्बा से तीसा की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन गुणु नाला के समीप पहुंचा, चालक अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित बोलेरो सड़क से फिसलती हुई सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयावह था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और चम्बा सदर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुर्भाग्य से एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालांकि, दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक बेहद कम उम्र के थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान तारो चंद (22) पुत्र जगदीश निवासी गांव दवारी (चांजू), थान सिंह उर्फ सन्नी (19) पुत्र लेख राज निवासी गांव सुमरा (देहरा) और बालो (17) पुत्र खेती राम निवासी गांव पुंदरोडी (चांजू) के रूप में की है।

एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।