Himachal: HRTC बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर किसान से लाखों की लूट, बेहोश हालत में बस स्टैंड पर छोड़ दिया

Date:

--Advertisement--

सफर के दौरान अजनबियों पर भरोसा करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसका एक चौंकाने वाला मामला दिल्ली-पांवटा साहिब रूट पर सामने आया है। जयपुर से दिल्ली होते हुए हिमाचल आ रही एचआरटीसी बस में एक शातिर अपराधी ने नशीले पदार्थ का इस्तेमाल कर एक किसान को निशाना बनाया और उसकी मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया।

सिरमौर जिले के दुगाना गांव निवासी बलबीर पुंडीर, जो पेशे से किसान और ट्रांसपोर्टर हैं, इस वारदात का शिकार बने। बताया जा रहा है कि बस में सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने बड़ी चालाकी से उन्हें कोई नशीली वस्तु सुंघा दी। इसका असर इतना तेज था कि बलबीर पुंडीर तुरंत बेहोश हो गए। इसी दौरान आरोपी उनके पास मौजूद लाखों रुपये की नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गया।

इस घटना में बस स्टाफ की लापरवाही भी सामने आई है। रात करीब 10 बजे जब बस पांवटा साहिब पहुंची तो स्टाफ ने पुंडीर को अचेत अवस्था में देखकर यह मान लिया कि वह नशे में हैं। बिना किसी मदद के उन्हें उसी हालत में बस स्टैंड पर उतार दिया गया। कड़ाके की ठंड में वह सुबह करीब 6 बजे तक बेहोशी की हालत में वहीं पड़े रहे।

सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की विशेष टीम जांच में जुटी है। बस स्टैंड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।