Mandi: निजी बस में सवार यात्री से मिली 818 ग्राम चरस, मंडी पुलिस ने नाकाबंदी में किया बड़ा खुलासा

Date:

--Advertisement--

निजी बस में सवार कांगड़ा जिले के पालमपुर निवासी यात्री से 818 ग्राम चरस बरामद, मंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक निजी बस में सवार व्यक्ति से 818 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई मंगलवार रात मंडी-कुल्लू-भुंतर-पंडोह रूट पर की गई, जब सदर थाना पुलिस की टीम ने नियमित चैकिंग के दौरान एक निजी बस को जांच के लिए रोका।

चैकिंग के दौरान बस में सवार गुरबल जीत सिंह उर्फ गौरव, निवासी तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा, की तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 818 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशीली खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: लदवाड़ा में नशे पर कांगड़ा पुलिस की बड़ी चोट, 33.01 ग्राम चिट्टे के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर के लदवाड़ा चौक के पास 33.01 ग्राम चिट्टा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक युवक और पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी...

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास और बिजली की सुविधा के लिए भटक रहे हैं। समाजसेवी के डी राणा ने उनके जर्जर मकान का दौरा कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है।

Mandi: मंडी पुलिस की बड़ी कामयाबी! वर्षों से फरार घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार, 4 मामलों में था वांछित

मंडी पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार घोषित अपराधी विनोद कुमार उर्फ नोनू को पंजाब के कादियां (बटाला) से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चार आपराधिक मामलों में वांछित था।

Kangra: टैक्सी में घूम रहे थे तीन युवक, CIA की कार्रवाई में 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद, तीनों गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने योल क्षेत्र के जद्रांगल में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर टैक्सी भी जब्त की गई है।