Chamba: मनरेगा में बड़ा फर्जीवाड़ा! पंचायत बैठक में मौजूद वार्ड पंच की मिस्त्री के रूप में दर्ज हुई हाजिरी, केस दर्ज

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में मनरेगा कार्यों में अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस थाना तीसा में एक वार्ड पंच के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई ग्राम बदेठी, डाकघर देहग्रां निवासी क्यूम खान पुत्र अली मुहम्मद की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत शलेला बाड़ी में वर्ष 2021-22 के दौरान मनरेगा के तहत किए गए कार्यों में फर्जीवाड़ा किया गया।

शिकायत के अनुसार वार्ड पटियोगा के वार्ड पंच अश्वनी कुमार 21 फरवरी 2022 को पूरे दिन पंचायत की एक आधिकारिक बैठक में शामिल थे, लेकिन इसी दिन मनरेगा के प्रोटेक्शन वर्क चिड़ोग-1 के मास्टर रोल में उनकी उपस्थिति मिस्त्री के रूप में दर्ज पाई गई। आरोप है कि पंचायत प्रतिनिधि ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी हाजिरी लगाकर सरकारी धन का गबन किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए तीसा पुलिस ने आरोपी वार्ड पंच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब पंचायत से जुड़े अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल है। एसपी चम्बा विजय सकलानी ने पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है और मामले की गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पालमपुर में घरेलू विवाद के बीच रिटायर्ड फौजी ने चला दी लाइसेंसी बंदूक, जानिए फिर क्या हुआ

कांगड़ा के पालमपुर में घरेलू विवाद के दौरान एक रिटायर्ड फौजी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक और शस्त्र लाइसेंस जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Chamba: सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ में मिलेगा मामलों का आसान निपटारा, जानिए कैसे उठा सकते हैं लाभ

चंबा में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने लोगों से सुप्रीम कोर्ट के ‘समाधान समारोह 2026’ का लाभ उठाने की अपील की है। 31 जुलाई तक आवेदन कर लंबित मामलों को विशेष लोक अदालत में शामिल कराया जा सकता है।

Chamba: चंबा मेडिकल कॉलेज में महिला सफाई कर्मचारी ने जताई जान का खतरा, सहकर्मियों पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

चंबा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक महिला सफाई कर्मचारी ने अपनी तीन सहकर्मियों पर जान से मारने की धमकी और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने...

पंचकूला पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है, जबकि सृष्टि गुप्ता को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। जानिए नई डीसीपी अदिति सिंह के बारे में।