Una: विदेश से आई भक्ति की सौगात, माता चिंतपूर्णी के दरबार में अर्पित हुआ 26 ग्राम सोने का छत्र

Date:

--Advertisement--

माता श्री चिंतपूर्णी देवी के पावन दरबार में एक बार फिर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। विदेश में रह रहे श्रद्धालुओं ने अपनी गहरी आस्था प्रकट करते हुए माता रानी के चरणों में 26 ग्राम सोने का छत्र अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने नाम उजागर न करने की इच्छा जताते हुए बताया कि यह छत्र उन्होंने पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ मां चिंतपूर्णी को समर्पित किया है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि भले ही वे विदेश में निवास कर रहे हों, लेकिन माता चिंतपूर्णी के प्रति उनकी आस्था आज भी उतनी ही अटूट है। उनका विश्वास है कि माता रानी की कृपा से उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी हुई है। इसी भाव और कृतज्ञता के साथ उन्होंने यह स्वर्ण छत्र माता के चरणों में अर्पित किया।

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी संदीप कालिया ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। उन्होंने माता रानी से श्रद्धालुओं के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस पावन अवसर पर माता रानी के जयकारों के साथ अपनी आस्था प्रकट की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।