Kangra: इंदौरा में CIA की बड़ी कार्रवाई, कार से 34 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

सोमवार शाम को हिमाचल पुलिस के सीआईए स्टाफ को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना इंदौरा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में हैरोइन चिट्टा के साथ तीन अंतरराज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई बैरियर चौक इंदौरा के पास की गई, जहां पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि सीआईए नूरपुर की टीम को नियमित गश्त और निगरानी के दौरान पुख्ता सूचना मिली थी कि बैरियर चौक इंदौरा के पास एक सफेद रंग की वरना कार में हैरोइन चिट्टा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में रेन शैल्टर इंदौरा के पास उक्त वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान पुलिस को कार की चालक सीट के नीचे छिपाकर रखे गए प्लास्टिक कंटेनर से 34.37 ग्राम हैरोइन चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही नशीला पदार्थ जब्त कर लिया और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी कब्जे में ले लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 40 वर्षीय जितेंद्र सिंह निवासी बटाला पंजाब, 30 वर्षीय मनदीप सिंह उर्फ मंटू निवासी जम्मू और 20 वर्षीय युवती रज्जी बाला उर्फ रज्जु निवासी इंदौरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस थाना इंदौरा में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार बरामद की गई हैरोइन की कीमत नशे के बाजार में दो लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था और नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।

Kangra: धारकंडी में सड़कों पर खर्च होंगे 64 करोड़ रुपये, सल्ली स्कूल को मिला 15 लाख का स्मार्ट क्लासरूम; विधायक केवल सिंह पठानिया ने...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर करीब 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने, सल्ली सड़क की मरम्मत और बस सेवा बहाल करने का आश्वासन दिया।