Kangra: शिवरात्रि महोत्सव राजनीति से ऊपर, समाज का पर्व है यह आयोजन: विधायक किशोरी लाल

Date:

--Advertisement--

बैजनाथ। राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को एसडीएम कार्यालय परिसर में महोत्सव की तैयारियों को लेकर पहली बैठक आयोजित की गई, जिसमें बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि शिवरात्रि महोत्सव समाज का उत्सव है और इसे राजनीति से ऊपर उठकर आयोजित किया जाना चाहिए। यह पर्व लोगों की आस्था और जनभावनाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसकी गरिमा और भव्यता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

विधायक किशोरी लाल ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इस वर्ष महोत्सव को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और जनभावनाओं के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आयोजन समिति को निर्देश दिए कि खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ मनोरंजक गतिविधियों को भी कार्यक्रमों में शामिल किया जाए, ताकि हर वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन सर्वसम्मति से इंदिरा गांधी स्टेडियम में ही किया जाएगा। विधायक ने स्थानीय लोगों से भी सुझाव आमंत्रित किए और कहा कि सभी के सहयोग से ही इस महोत्सव को यादगार बनाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें।

किशोरी लाल ने शिवरात्रि के अवसर पर बैजनाथ शिव मंदिर में आयोजित होने वाले हवन में विद्वानों को आमंत्रित करने पर भी जोर दिया। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 का आयोजन 15 फरवरी से 19 फरवरी तक किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बैजनाथ एवं महोत्सव समिति के अध्यक्ष संकल्प गौतम ने की। उन्होंने मेला समिति के गठन, शोभायात्रा, शिव मंदिर की सजावट, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, धन संग्रह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन और स्टॉल आवंटन सहित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी से महोत्सव को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की।

इस बैठक में तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर, नगर परिषद बैजनाथ-पपरोला की अध्यक्ष आशा भाटिया सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा, नायब तहसीलदार गुरुमुख सिंह और जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल धीमान भी बैठक में मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत-कोहला सड़क मार्ग 30 सितंबर तक रहेगा बंद, जानिए वाहन चालकों के लिए कौन से होंगे वैकल्पिक रास्ते

रैत-कोहला का 2.5 किलोमीटर सड़क मार्ग सीमेंट कंक्रीट पेवर बिछाने के कार्य के चलते 30 सितंबर तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। स्थानीय लोग पुहाड़ा-चुड़था, हरनेरा-बड़ज-ततवानी और पुलिस द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवाजाही कर सकेंगे।

Kangra: धर्मशाला में विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल, खनियारा और धर्मशाला में लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे

हिमाचल प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के ट्री प्लांटेशन ड्राइव के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कांगड़ा ने खनियारा और धर्मशाला में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। अभियान में अधिवक्ताओं, कर्मचारियों, पैरा लीगल स्वयंसेवियों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Kangra: चलती स्कूटी पर युवक की बाजू से लिपटा सांप, अचानक सामने आया खौफनाक नजारा; मीटर कंसोल में जा छिपा

पालमपुर में सोमवार को चलती स्कूटी पर एक युवक की बाजू से अचानक सांप लिपट गया। युवक ने तुरंत स्कूटी रोककर खुद को सुरक्षित किया, जबकि सांप मीटर कंसोल के अंदर जा छिपा। बाद में कंसोल खोलने पर सांप बाहर निकलकर झाड़ियों में चला गया।

Kangra-Chamba MP Dr. Rajeev Bhardwaj की बड़ी बैठक में मौजूदगी, BJP संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुआ मंथन

कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने शिमला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में प्रदेश पदाधिकारी बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।