Himachal: दोपहर में कांपी हिमाचल की धरती, मंडी में भूकंप के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग

Date:

--Advertisement--

मंडी/शिमला। कुदरत के बदलते मिजाज के बीच हिमाचल प्रदेश एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल उठा। सोमवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सामान्य दिनचर्या के बीच अचानक धरती कांपने लगी। झटके इतने साफ थे कि लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलने पर मजबूर हो गए। इस बार भूकंप का केंद्र मंडी जिला रहा।

दोपहर करीब 12 बजकर 57 मिनट पर अचानक जमीन के भीतर तेज हलचल महसूस की गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई। भले ही तीव्रता ज्यादा नहीं थी, लेकिन भूकंप का केंद्र जमीन से महज 5 किलोमीटर की गहराई पर होने के कारण झटके लोगों को साफ तौर पर महसूस हुए। मंडी के कई इलाकों में दहशत का माहौल बन गया और एहतियात के तौर पर लोग खुले स्थानों की ओर निकल आए।

चिंता की बात यह रही कि एक ही दिन देश के दो अलग-अलग हिस्सों में धरती हिली। सुबह पूर्वोत्तर राज्य असम में 5.0 से अधिक तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया, जबकि कुछ ही घंटों बाद हिमाचल प्रदेश में भी झटके महसूस किए गए। लगातार आ रही इस तरह की घटनाएं हिमालयी क्षेत्र में बढ़ती भूगर्भीय गतिविधियों की ओर इशारा कर रही हैं।

भारतीय मानक ब्यूरो के नए भूकंपीय मानचित्र ने भी चिंता बढ़ा दी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब पूरा हिमालयी क्षेत्र सबसे अधिक जोखिम वाले जोन 6 में शामिल किया गया है। शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के साथ-साथ जनजातीय जिले चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति को भी अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

इतिहास भी इस खतरे की गवाही देता है। वर्ष 1905 में कांगड़ा जिले में आए 7.0 से अधिक तीव्रता वाले विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए लोगों और प्रशासन दोनों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।