Kangra: धर्मशाला में एचपीसीए महिला टीम का दमदार प्रदर्शन, थाईलैंड को 6 विकेट से चटाई धूल

Date:

--Advertisement--

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में सोमवार को खेले गए अभ्यास मैच में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की महिला सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड की महिला सीनियर टीम को 6 विकेट से हरा दिया। मुकाबले में एचपीसीए टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए थाईलैंड की महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 110 रन बनाए। टीम की ओर से ननापत ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि नाथकन चांथम ने 20 रन जोड़े। कप्तान नरूईमोल और सुलीपोरन ने 10-10 रनों की पारी खेली। एचपीसीए की ओर से गेंदबाजी में मनीषा, अहाना, ललिता, सुष्मिता और पल्लवी ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचपीसीए महिला टीम ने 17.1 ओवरों में 4 विकेट खोकर 114 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अग्रिम का अहम योगदान रहा, जिन्होंने नाबाद रहते हुए 56 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा अहाना ने 21 रन बनाए, कप्तान सुषमा ने 18 रन जोड़े, जबकि हर्ष जम्बाल 9 रन बनाकर नाबाद रहीं। थाईलैंड की ओर से गेंदबाजी में ओनिचा, थिचापा, सुलीपोरन और चायानिसा को एक-एक विकेट मिला।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।