Kangra: “हिमाचल में विकास थम गया, जनता बेहाल” – सुलह से शिमला तक कांग्रेस सरकार पर बरसे विपिन परमार

Date:

--Advertisement--

सुलह विधानसभा क्षेत्र में चल रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान तप्पा, मलाहू और मालघ में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विपिन सिंह परमार ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश एक ऐसी सरकार के हाथों में फंसा हुआ है जो न तो ढंग से शासन चला पा रही है और न ही आम जनता की पीड़ा समझ पा रही है। सुलह विधानसभा क्षेत्र से लेकर पूरे प्रदेश तक विकास की रफ्तार पूरी तरह रुक चुकी है और कांग्रेस सरकार की नाकामियों की कीमत जनता चुका रही है।

विपिन परमार ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी विस्फोटक स्थिति में पहुंच चुकी है, लेकिन सरकार युवाओं को केवल झूठे आश्वासन और खोखले वादे ही दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति इस कदर खराब कर दी है कि सरकारी ट्रेजरी तक बंद करनी पड़ी। परमार ने इसे सामान्य प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार की गंभीर अक्षमता और वित्तीय दिवालियापन का खुला प्रमाण बताया।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश को आर्थिक अराजकता की ओर धकेल रही है। स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाते हुए सुलह विधायक ने कहा कि भवारना अस्पताल का 25 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अत्याधुनिक भवन आज भी अधूरा पड़ा है। इसी तरह थुरल अस्पताल का भवन भी वर्षों से धूल फांक रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय शुरू की गई स्वास्थ्य परियोजनाओं को कांग्रेस सरकार ने जानबूझकर रोक दिया, जिससे लोगों को बेहतर इलाज से वंचित किया जा रहा है।

परमार ने कहा कि सड़कों से लेकर भवनों तक हर योजना अधूरी है और जनता बेहाल है। यही कांग्रेस सरकार की असली पहचान बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। अस्पतालों में डॉक्टरों, नर्सों और दवाइयों की भारी कमी है, लेकिन सरकार इस स्थिति को लेकर गंभीर नहीं है। आम आदमी मजबूरी में निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश की जनता के सब्र का बांध टूट चुका है। विपिन परमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों को तुरंत नहीं बदला, तो भारतीय जनता पार्टी सुलह से लेकर शिमला तक सड़क से सदन तक संघर्ष को और तेज करेगी। उन्होंने साफ किया कि भाजपा जनता की आवाज को दबने नहीं देगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रक्षाबंधन पर कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में समारोह, हाउस वाइज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा; राखी, थाली और बोर्ड सजावट में...

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। हाउस वाइज राखी मेकिंग, कार्ड मेकिंग, थाली और बोर्ड सजावट सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। विशेष स्किट के जरिए भाई-बहन के प्रेम और सम्मान का संदेश दिया गया।

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।