Kangra: पालमपुर के दो भाइयों ने जीता मान, भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स में हुआ चयन

Date:

--Advertisement--

पालमपुर के विकास खंड भवारना की ग्राम पंचायत बड़घवार के लिए गौरव का विषय है कि यहां के वार्ड नंबर-3 के निवासी दो सगे भाई, शिवम कटोच और वंश कटोच, भारतीय सेना की प्रतिष्ठित पैरा स्पेशल फोर्स में चयनित हुए हैं। दोनों भाई अब कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर देश की सेवा में योगदान देंगे।

जानकारी के अनुसार, दोनों भाई धर्मशाला में आयोजित सेना भर्ती में एक साथ शामिल हुए और संयोगवश दोनों का चयन भी एक साथ हो गया। बड़ा भाई शिवम पैरा सेंटर में भर्ती हुआ है, जिसकी ट्रेनिंग बेंगलुरु में होगी, जबकि छोटा भाई वंश पैरा फील्ड में चुना गया है और उसकी ट्रेनिंग आरटी सेंटर हैदराबाद में होगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद दोनों भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देंगे।

इनकी सफलता के पीछे मां किरण कटोच का संघर्ष भी है। पिता कुलदीप कटोच का काफी समय पहले देहांत हो गया था, जिसके बाद मां ने अकेले ही दोनों बच्चों का पालन-पोषण किया। तमाम कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने दोनों बेटों को काबिल बनाया और आज उनके भारतीय सेना में चयन होने पर मां अत्यंत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

यह उपलब्धि न केवल परिवार बल्कि पूरे ग्राम पंचायत बड़घवार और पालमपुर के लिए गर्व का विषय है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: बोह आपदा प्रभावितों के लिए बड़ा ऐलान! 14 परिवारों को मिलेगी सरकारी जमीन, राणो देवी को मिलेगा प्रदेश स्तरीय सम्मान

बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने 14 परिवारों को सरकारी भूमि देने की घोषणा की। वहीं ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करने वाली राणो देवी को प्रदेश स्तरीय सम्मान के लिए अनुशंसित किया जाएगा।

Kangra: डल लेक में जल्द शुरू हो सकती है आरती! विधायक केवल सिंह पठानिया ने दिया बड़ा अपडेट, विकास कार्यों पर अधिकारियों को दिए...

धर्मशाला की डल लेक में मौसम अनुकूल रहने पर जल्द आरती शुरू हो सकती है। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में यह जानकारी देते हुए विकास कार्यों और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

हिमाचल के इस मेडिकल कॉलेज में बंद हुआ रेडियोलॉजी विभाग! डॉक्टरों की कमी से मरीजों की बढ़ी मुश्किलें

डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में रेडियोलॉजिस्ट के सभी पद रिक्त होने के बाद रेडियोलॉजी विभाग बंद हो गया है। मरीजों को अब अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और अन्य जांचों के लिए निजी क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ेगा।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! शिमला पुलिस ने 5 किलो पोस्त के साथ आरोपी को दबोचा

शिमला पुलिस ने कुमारसैन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।