Bilaspur: नए साल के पहले दिन बिलासपुर में नशे पर बड़ी कार्रवाई, कार से चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने नए साल के पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दिनांक 1 जनवरी 2026 को थाना सदर, जिला बिलासपुर की पुलिस टीम ने मंडी भराड़ी चौक पर नाकाबंदी के दौरान एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार नंबर HP24A-3678 से 3.09 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

इस मामले में पुलिस ने मौके पर ही धर्मपाल नामक युवक को काबू में लिया है, जिसकी उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। बरामद नशीले पदार्थ के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 01/2026 दिनांक 01.01.2026 को धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशा कहां से लाया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसके लिए आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशा मुक्त समाज ही सुरक्षित भविष्य की नींव है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।