Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के गग्गल क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां टांडा मेडिकल कॉलेज में एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले को लेकर पुलिस थाना गग्गल में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी अशोक रतन ने बताया कि पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की की काउंसलिंग करवाई जाएगी, ताकि पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा सके। इसके साथ ही डीएनए जांच के लिए आवश्यक सैंपल भी लिए जाएंगे। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद उसका मिलान किया जाएगा, जिससे नाबालिग के साथ गलत कृत्य करने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान हो सके।

पुलिस का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया जाएगा और उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

Kangra: मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान न मिलने पर पूर्व सैनिकों में नाराजगी, कॉलेज का नाम उनके नाम पर रखने की मांग

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व सैनिकों ने पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को राजकीय सम्मान नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने राजकीय डिग्री कॉलेज शाहपुर का नाम उनके नाम पर रखने और क्षेत्र में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने सरकार से राजकीय सम्मान के मापदंडों पर भी जवाब मांगा है।