पुलिस थाना नालागढ़ ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इन मामलों में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चोरी किए गए दोनों वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नालागढ़ थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग चोरी की शिकायतों के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों चोरी की वारदातों को एक ही आरोपी ने अंजाम दिया था।
आरोपी की पहचान प्रिंस सधियार पुत्र रंजीत सिंह निवासी गांव नालाग, डाकघर बरमाणा, तहसील व जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी कई बार चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों वाहन बरामद कर लिए गए।
बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!