Kangra: त्रियुंड ट्रैक पर भटके दिल्ली के 4 युवक, जंगल में फंसी जानें, 4 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू

Date:

--Advertisement--

पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय त्रियुंड ट्रैक पर ट्रैकिंग के लिए गए दिल्ली के चार युवकों की जान उस समय खतरे में पड़ गई, जब वे वापसी के दौरान घने जंगलों में रास्ता भटक गए। हालात बिगड़ते देख युवकों ने समय रहते प्रशासन से संपर्क किया, जिसके बाद मैक्लोडगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब चार घंटे के भीतर सभी को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए चार दोस्त 1 जनवरी को त्रियुंड ट्रैक पर निकले थे। शाम के समय जब वे वापस लौट रहे थे, तभी वे भागसूनाग वाटरफॉल के ऊपरी क्षेत्र की ओर गलत रास्ते पर चले गए। अंधेरा बढ़ने और घने जंगल के कारण वे पूरी तरह दिशा भटक गए। युवकों ने काफी देर तक सही रास्ता ढूंढने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

स्थिति गंभीर होती देख युवकों ने मोबाइल फोन के जरिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) से संपर्क किया और अपनी लोकेशन साझा की। डीडीएमए ने तुरंत इसकी सूचना मैक्लोडगंज पुलिस थाना को दी।

सूचना मिलते ही मैक्लोडगंज पुलिस ने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस टीम बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई और सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने चारों युवकों को सुरक्षित ढूंढ लिया।

रेस्क्यू के बाद पुलिस टीम युवकों को सुरक्षित मैक्लोडगंज ले आई, जहां से उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया और सभी पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।