Himachal: रोहतांग जाने का प्लान टला, सर्दी की दस्तक के साथ रोहतांग और शिंकुला दर्रे बंद

Date:

--Advertisement--

अगर आप रोहतांग पास की बर्फीली वादियों में घूमने का मन बना रहे हैं, तो फिलहाल आपको इंतजार करना होगा। मौसम ने करवट लेते हुए सर्दियों की दस्तक दे दी है, जिसके चलते रोहतांग और शिंकुला दोनों प्रमुख दर्रों को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए साफ कर दिया है कि अब इन दर्रों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। ऐसे में अब पर्यटक इन इलाकों का आनंद सीधे तौर पर गर्मियों के मौसम में ही उठा सकेंगे।

रोहतांग दर्रा बंद होने के बाद प्रशासन ने मढ़ी में स्थित अस्थायी चेक पोस्ट को गुलाबा शिफ्ट कर दिया है। मनाली आने वाले पर्यटक अब रोहतांग की ओर केवल 20 किलोमीटर दूर गुलाबा तक ही जा सकेंगे। हालांकि, गुलाबा तक का सफर भी मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा और बर्फबारी या खराब मौसम के दौरान यहां भी आवाजाही पर रोक लगाई जा सकती है।

वहीं, लाहौल-स्पीति प्रशासन ने शिंकुला दर्रे को भी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। शिंकुला की ओर जाने वाले सैलानी अब दारचा से करीब 20 किलोमीटर आगे जांस्कर समदो तक ही पहुंच सकेंगे। इससे आगे का रास्ता सर्दियों में पूरी तरह बंद रहेगा।

हालांकि, पर्यटकों के लिए निराश होने की जरूरत नहीं है। जैसे ही घाटी में अच्छी बर्फबारी शुरू होगी, मनाली का मशहूर सोलंगनाला पर्यटकों के लिए मुख्य स्नो प्वाइंट बन जाएगा। तब तक सैलानी गुलाबा, जांस्कर समदो, कोकसर और अटल टनल के आसपास के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।