Himachal: PM किसान योजना के लाभार्थियों के लिए जरूरी खबर, अब एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण हुआ अनिवार्य

Date:

--Advertisement--

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। अब योजना का लाभ जारी रखने और भविष्य में कृषि से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए किसानों को एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। यह जानकारी कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने दी है। उन्होंने बताया कि पंजीकरण के बाद किसानों को एक विशेष पहचान नंबर यानी यूनिक आईडी जारी की जाएगी। आने वाले समय में सरकार की ओर से चलाई जाने वाली सभी कृषि योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनके पास यह यूनिक आईडी होगी।

उपायुक्त ने बताया कि किसान अपने नजदीकी लोकमित्र केंद्र पर जाकर यह पंजीकरण करवा सकते हैं। यह सेवा किसानों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क है। पंजीकरण की पूरी लागत सरकार वहन कर रही है और प्रत्येक सफल पंजीकरण पर सरकार द्वारा लोकमित्र केंद्र को 12 रुपये का भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा, जो किसान तकनीकी रूप से सक्षम हैं, वे अपने मोबाइल फोन के जरिए भी एग्रीस्टैक पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं।

पंजीकरण के लिए किसानों को आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और जमीन से संबंधित किसी एक हिस्से का जमाबंदी, ततीमा या खसरा नंबर साथ लेकर जाना होगा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसानों को सभी जमीनों के दस्तावेज ले जाने की जरूरत नहीं है। पोर्टल को इस तरह से विकसित किया गया है कि जैसे ही किसी एक जमीन का खसरा नंबर दर्ज किया जाता है, किसान के नाम दर्ज अन्य सभी जमीनों का विवरण अपने आप सामने आ जाता है।

पंजीकरण के लिए किसान https://hpfr.agristack.gov.in/farmer&registry&hp/#/ पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने राजस्व विभाग के ग्रामीण स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे किसानों को समय पर खाता और खतौनी नंबर उपलब्ध करवाएं और पोर्टल पर एंट्री के बाद उसे तुरंत मंजूरी दें। साथ ही लोकमित्र केंद्र संचालकों को भी पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी किसान को पंजीकरण के दौरान कोई परेशानी आती है तो वह नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर दशहरा उत्सव-2026 का भव्य आगाज, मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में निकली शोभा यात्रा

जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शाहपुर-2026 का शुभारंभ रामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना और भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक केवल सिंह पठानिया शामिल हुए। शोभा यात्रा एसडीएम कार्यालय से 39 मील स्थित दशहरा मैदान तक निकाली गई।

Kangra: शाहपुर में CIA टीम की बड़ी कार्रवाई, दरगेला पंचायत के थंबा गांव के 19 वर्षीय युवक से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद; NDPS एक्ट...

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने शाहपुर के घटनालु में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय युवक कर्तव्य पठानिया को 4.48 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

कांगड़ा जिले के कनोल स्कूल में HPV टीकाकरण सत्र के दौरान 8 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं, धर्मशाला में लगभग 100 शिक्षकों को WIFS कार्यक्रम के तहत आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के लाभ व सही सेवन की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।