Bilaspur: रात के अंधेरे में वन माफिया का खेल, झंडूता के गोचर जंगल से डेढ़ दर्जन खैर के पेड़ काट डाले

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर जिले के वन परिक्षेत्र झंडूता के अंतर्गत आने वाले गोचर जंगल में खैर के अवैध कटान का बड़ा मामला सामने आया है। जंगल से खैर काटे जाने की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वन माफिया ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए गोचर जंगल के अलग-अलग हिस्सों में करीब डेढ़ दर्जन खैर के पेड़ों को काट डाला।

बताया जा रहा है कि आसपास के इलाकों में लोगों की निजी भूमि पर खैर कटान का काम चल रहा था, उसी की आड़ में वन काटुओं ने गोचर जंगल को भी निशाना बना लिया। अवैध कटान के दौरान वन माफिया खैर के बड़े मौछे अपने साथ ले जाने में सफल रहा, जबकि 100 से अधिक मौछों को जंगल की झाड़ियों में छिपा दिया गया।

वन विभाग की नियमित गश्त के दौरान जब काटे गए पेड़ों का खुलासा हुआ तो कर्मचारियों ने तुरंत सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल की झाड़ियों में छिपाए गए 100 से अधिक खैर के मौछे बरामद कर लिए गए। गोचर जंगल से काटे गए खैर के पेड़ों की बाजार कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

इस मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्ञान सिंह ने पुलिस थाना तलाई में शिकायत दर्ज करवा दी है। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि बीते दो दिनों में गोचर जंगल के अलग-अलग स्थानों पर अवैध कटान की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद वन विभाग ने जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों पर रोक लगाई जा सके। विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि जंगल में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें, ताकि वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।